5 मिनट में बिक गया 10 हजार यूनिट Moto Razr 2022 शानदार फीचर्स से लैस है

Moto Razr 2022 

Moto Razr 2022 को पिछले फोल्डेबल फोन के मुकाबले डिस्प्ले, कैमरा और प्रोसेसर को बेहतर बनाया गया है। फोन में क्वॉलकॉम का Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ 6.7 इंच की एमोलेड डिस्प्ले और 144Hz के रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में HDR10+ का सपोर्ट भी दिया गया है।

मोटोरोला ने अपने फ्लैगशिप फोन Razr की तीसरी जनरेशन Moto Razr 2022 को लॉन्च कर दिया है। हालांकि फोन को अभी घरेलू मार्केट में ही लॉन्च किया गया है। कंपनी का दावा है कि फोन को पिछले फोल्डेबल फोन के मुकाबले डिस्प्ले, कैमरा और प्रोसेसर को बेहतर बनाया गया है। फोन में क्वॉलकॉम का Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ 6.7 इंच की एमोलेड डिस्प्ले और 144Hz के रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में HDR10+ का सपोर्ट भी दिया गया है। साथ ही  Moto Razr 2022 में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेटअप देखने को मिलता है। 

Moto Razr 2022 की कीमत 

फोन को सिंगल ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। फोन के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 5,999 युआन यानी 70,750 रुपये और 12 जीबी के साथ 512 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 7,299 युआन यानी लगभग 86,000 रुपये है। कंपनी ने घरेलू मार्केट में Moto Razr 2022 को प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध किया था, जिस पर कंपनी का दावा है कि फोन को 5 मिनट में ही 10 हजार लोगों ने खरीद लिया। इस फोन की आगामी सेल 16 अगस्त से शुरू होने वाली है।

Moto Razr 2022 की स्पेसिफिकेशन 

Moto Razr 2022 में एंड्रॉयड 12 आधारित MyUI 4.0 मिलता है। फोन में 6.7 इंच की फोल्डेबल एमोलेड डिस्प्ले मिलती है, जो 144Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आती है। फोन में 2.7 इंच की OLED कवर डिस्प्ले भी मिलती है। फोन में क्वॉलकॉम का Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर और 12 जीबी तक रैम के साथ 512 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है। 

Moto Razr 2022 का कैमरा 

Moto Razr 2022 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जो 50 मेगापिक्सल प्राइमरी लेंस के साथ आता है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) का सपोर्ट भी दिया गया है। साथ में 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर मिलता है, यह मैक्रो फोटो भी क्लिक कर सकता है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

Moto Razr 2022 की बैटरी

Moto Razr 2022 में 3,500mAh की बैटरी मिलती है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन की कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें डॉल्बी एटमोस स्पीकर, 5G (19 5G बैंड सपोर्ट) और Wi-Fi 6E जैसे फीचर्स मिलते हैं।

We will be happy to hear your thoughts

Leave a reply

Guru Ji Price : Best and Lowest Price of Product
Logo
Compare items
  • Total (0)
Compare
0